Posts

मंजिल के मुसाफिर (Few words for those who could not qualify this year )

Image
ओ! मंजिल के मुसाफिर, वो बेला है आयी! अपनी नींदिया भगा कर, ख्वाबों से जगा कर! जो कृष्णा है तेरी, सोयी तृष्णा है तेरी! उसे पाने के लिये, खुद को तैयार कर ले! इस पावन घड़ी में (in this student life), जी-भर प्यार  कर ले!! तेरी लक्ष्य को तेरी साधना में समाने, तेरी नईया की टूटी पतवार बनाने! समय की घड़ी, लो आज फिर आयी, संग अपने तेरे-लिये, नयी रोशनी है लायी! जिसे आज तू, स्वीकार कर ले, इस पावन घड़ी में, जी-भर प्यार कर ले!! भौरों की भांति, तू चंचल है तबतक, अपनी मंजिल को, पायेगा न जबतक! रास्ट्र व् समाज को  तुमसे, आशा है जैसी, तुम्हारी अभिलाषा, भी शायद है ऐसी! तू अपनी इस चाहत की, सच्ची-पहचान कर ले, इस पावन घड़ी में, जी-भर प्यार कर ले!! इस पावन घड़ी में, जी-भर प्यार कर ले!!

अपना संस्कार "नारी-मूल्य"

इन पाश्च्या-देशों में, नारी-मूल्य का मान देख, आंतकित करता मुझे, इक विचार! इन पाश्च्य-जनों की तुलना में, आखिर! कैसे धन्य है हमारा संस्कार!! उम्र के इस नए पड़ाव में, कौतूहलता की इस कठिन शैलाव में, नव-पुरुषों की भाँती, नव-युवतियों में भी, वैसे ही बदलाव आते हैं! फिर,नव-पुरुषों का कोई प्रेम-प्रसंग, जहाँ सामाजिक-प्रतिष्ठा को दर्शाता है! क्यूँ यही प्रसंग युवतियों के लिये, उनके चरित्र का मान बन जाता है!! पुरुषों के मनोरंजन के खातिर, युगों से वेश्यालय बहुचर्चित है! फिर महिलाओं के लिये, Polyandry होना क्यूँ वर्जित है?? हमारे संस्कार की काया में, हम पुरुषों की रची माया में, क्या नारी का जीवन मूल्यवान नहीं? क्या उनमें मानवी जान नहीं? लड़की को हम लक्ष्मी बोलते! व् उनके सब अरमानों को कुचल, शादी के वक्त, उनका मूल्य दहेज़ से तौलते!! उन बेचारियों की बेबसी देख, इस संस्कार की महानता पे, अब लज्जा आती है! हम माँ काली की पूजा करते हैं? या, उनके प्रलयंकारी छवि से डरते हैं? दैव पुरुषों द्वारा, वर्ण-भेद का वो परिहास, आखिर क्या बतलाता है? क्या यह हमारे संस्कार के, प्रभुता को दि...

जैव-तकनीकी (Biotechnology)

Image
जैव-तकनीकी की दुनिया, निराली है बड़ी! इसी के बुनियाद पे, ये दुनिया है खड़ी!! इसमें होता है, जीवाणुओं का मेल! जीवों के जीनों पे, चलता है खेल!! जीवाणु करतें हैं, बड़ा बड़ा ड्रामा! बड़ा interesting है, इनका कारनामा!! Biotech से जुडी है, नयी technology की हर कड़ी! जैव-तकनीकी की  दुनिया, निराली है बड़ी! इसी के बुनियाद पे, ये दुनिया है खड़ी!! इसमें चलता है, living cells पर research! बड़े-बड़े scholars का, brain-energy होता है खर्च!! Biotech ने है लाया, technology era में नयी क्रांति! Biotech ने है मिटाया, फैली, दुनिया की झूठी भ्रान्ति! Biotech  ने है डाला, हर technology में नया प्राण! Biotech ही करेगा, नयी सदी में, नयी दुनिया का निर्माण!! "Biotech will be the cause of our existence"  कहने की, वो आ गयी है घड़ी! जैव-तकनीकी की  दुनिया. निराली है बड़ी! इसी के बुनियाद पे,  ये दुनिया है खड़ी!!

2. मरहम एक टूटे दिल का (for girls)

Image
दरिया के किनारे, मीठे यादों के सहारे! मतवाली पगों से, मैं चला जा रहा था!! हवा के झोकों से, कुछ सिसकियाँ आयीं! जिन्हें सुन मुझमें, घबराहट सी छायीं!! उस भयावह निशा में, सिसकियों की दिशा में! सहमा हुआ मैं, थोड़ी दूर आया! वंहा देखकर खुदको अटपटा सा पाया!! पत्थर के पीछे, बड़े बरगद के नीचे, इक लड़की निरंतर रोये जा रही है! उसकी खोयी चेतना से, व् रोने की वेदना से, चारोतरफ जैसे, मातम छा रही है!! उसके जीवन में कुदरत ने, ये कैसी हालात, है लायी! प्रिय-मिलन के मौसम में (in valentine season), वो दिल पे खंजर,क्यूँ खायी!! ओ जगजननी, ओ दुखहरनी, जब तू ऐसे हारकर रोएगी! तो ये सृष्टी, जो तेरी शक्ति है, यक़ीनन काल के मुख में सोएगी!! न कर शिकवा किसी से, किसी से शिकायत न कर! कुदरत की इस परीक्षा में, तू अपनी शक्ति को प्रखर!! पुत्री रूप में खुशियाँ है तू, बहन रूप में प्रतिपालक! बहू रूप में लक्ष्मी है, व् पत्नी रूप में जीव्चालक!! अपरंपार है तेरी ममता, सारा जग इसका गुणगान करे! फिर क्षणिक खुशियों के खातिर क्यूँ, तू अपनी महत्ता पे वार करे!! जीवन के इस लम्बे सफ़र में, इक ...

1. मरहम एक टूटे दिल का (for boys)

Image
मदिरालय में बैठा विलाप रहा था, मदिरा में उसको तलाश रहा था! उसे देख अंदाज किया मैं, वो टूटा दिल लिये लौट चला है, ओह! प्यार भी ये कैसी बला है! उसके जख्मों को सहलाने को, कंद्रित मन को बहलाने को! चुपके से उसके पास मैं आया, व् कुछ इस तरह समझाया! दिलवर ने जो मुख मोड़ा है, मत सोच की दिल को तोडा है! कुदरत की इक्षा से उसने, ख्याबों से तुझे झझ्कोरा है! वो चांद है तो, सूरज बन तू, उसके चांदनी की, जरुरत बन तू! तेरे बिन उसका अर्थ न हो, कुदरत की ये इक्षा व्यर्थ न हो! वो हार-मांस काया में, कुदरत की भेजी माया में! जबतक तेरी परछाई थी, तबतक साथ निभाई थी! इस जीवनपथ पे तुम बढे चलो, निर्भीक हो अपना कर्म किये चलो! ये काली घटा लौट जायेगी, इक परछाई फिर से आएगी, इक परछाई फिर से आएगी!!

आत्मबोध

Image
कर्म की नईया डोल रही है! आत्मा व्याकुल हो बोल रही है!! ओ साकी, अब सोना मत! इन भवरों में, तुम खोना मत!! सिर्फ़ पतवार, चलानी सीखी है! मंजिल तुझको, कहाँ दिखी है!! जब मंजिल की किरणे, आन लगेगी! विचलन की भी, वाण चलेगी!! इन वाणों से, आहत न होना रे! क्षणिक सुखों के खातिर, मंजिल की चाहत न खोना रे!! नदी नहीं, सागर बन जा! गंभीरता की, गागर बन जा!! जब लहरें (distraction) तेरी, थम जाएँगी! तभी नदियाँ ( चंचलता ), तुझमें खो पाएँगी!! नईया के मस्तूल के भांति, लहरों को थामे रखना है! भूल न जाना की तुमको, भवसागर से पार निकलना है!!

वो बैगन की खेती

Image
यादों की नईया, जब हिचकोले लेती! फिर याद आती, वो बैगन की खेती!! हरे-नीले उजले, व् काले थे बैगन! उन्हें देख झूम, उठता था अंतर्मन!! अमित प्यार से, करता मैं सिचाईं! उन्हें साथ देख, दूर रहती तन्हाई!! दिन के उजाले में, करता मैं जुताई! रातों के अँधेरे में, होती खूब पढाई!! शारीरिक-मानसिक श्रम की, ऐसी संतुलन थी बनायी! जिसने प्रतिकूल परिवेश में भी, सफलता दिलायी!! जब जब इस दिल को, तन्हाई सताती! वो बैगन की खेती, फिर याद आती!!